फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल में महंगाई का तड़का, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत

Wed, 07 Sep 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
राजधानीवासियों को अगले एक पखवारे महंगी दाल खानी पड़ेगी। थोक मंडी में दालों के दाम गिरने से डिमांड घटी तो विदेशी दालों की आवक थम गई। इसके चलते मंगलवार को अरहर दाल 20 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई।
विज्ञापन


थोक मंडी में जो दाल अब तक 85 से 93 रुपये किलो बिक रही थी, उसकी कीमत 105 से 110 रुपये प्रति किलो तक हो गई है। खुदरा बाजार में मंगलवार को अरहर दाल 110 से 115 रुपये में बिकी।

दाल एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को अरहर दाल पुखराज 110 रुपये, सूरजमुखी 107, ओनली फॉर यू 105 रुपये किलो बिकी। चना दाल 88-90 रुपये से बढ़कर 100 से 102 रुपये किलो बिकी। वहीं 75 रुपये में बिक रहा चना 87 से 88 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चना दाल की भी कीमत बढ़ी

चना दाल - फोटो : demo pic
थोक मंडी में काली एवं हरी उड़द दाल जो अब तक 90 से 100 रुपये किलो बिक रही थी उसका भी रेट 13 रुपये बढ़कर 103-113 रुपये किलो हो गया है। 

थोक कारोबारी बताते हैं कि विदेशी अरहर, चना, उड़द दाल 15 दिन के बाद ही रंगून एवं आस्ट्रेलिया से आ पाएगी इसके बाद ही दाम घटने के आसार हैं।

थोक रेट प्रति किलो रुपये में
दाल      30 अगस्त     6 सितंबर
अरहर    85 से 93      105 से 110
चना     88 से 90      100 से 102
उड़द     90 से 100    103 से 113
मटर    30 से 32       35 से 37
 
खुदरा रेट प्रति किलो रुपये में
दाल        6 सितंबर
अरहर     110 से 115
चना       105 से 110
उड़द       110 से 115
मटर       40 से 42
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें