लखनऊ में पांच दिनों तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत सात लाख से ज्यादा बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्थलों पर 2783 पोलियो बूथ बनेंगे।
लखनऊ शहर में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार को डफरिन अस्पताल से हो रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि 733013 बच्चों को अभियान के तहत पोलियो से बचाव की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण- शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थलों पर 2783 पोलियो बूथ बनेंगे। 29 मई से दो जून 2023 तक 2204 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। यह अभियान पांच दिन चलेगा।
साप्ताहिक बाजार, मेला, रेलवे व बस स्टेशन के लिए 227 ट्रान्जिट टीमे बनाई गई हैं। ईंट भट्ठों, मलिन बस्ती व निर्माणाधीन स्थलों के लिए 131 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं।