मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और आंधी के दृष्टिगत अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।