फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छठ मैया का किया पूजन

विज्ञापन
छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। षष्ठी तिथि पर सुकर्मा और रवि योग के शुभ मुहूर्त में छठ मैया का पूजन किया गया। यह शुभ योग मंगलवार दोपहर 3:45 बजे तक रहेगा। लक्ष्मण मेला घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालु दंडवत घाट तक पहुंचे। देर शाम तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चलती रहीं।



असम की भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने छठ मैया के स्तुति गीतों के जरिये दिल जीत लिया। बलिया से लोकगायक गोपाल राय, सुरेश शुक्ला, अंगदराम ओझा, सुरेश कुशवाहा, अवधेश, शंकरलाल यादव, एसपी चौहान, जया, विवेक पांडेय, रजनी पांडेय, रविशंकर देहाती ने भी प्रस्तुति दी। उमेश कनौजिया ने धोबिया नृत्य की प्रस्तुति दी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी आनंद द्विवेदी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी विशाख जी, आईपीएस राजीव कृष्ण समेत कई अफसरों और जनप्रतिनिधियों को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन








इन घाटों पर भी हुई छठ पूजा



झूलेलाल घाट, संझिया घाट, कुड़ियाघाट, कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास, मनकामेश्वर वाटिका, खाटू श्याम मंदिर पर भी छठ पूजा का आयोजन किया गया। कृष्णानगर के मानसनगर में, महानगर स्थित 35वीं पीएसी वाहिनी, कानपुर रोड पर एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ई, रुचिखंड-2, सरोजनी नगर, दुर्गापुरी कॉलोनी, चिनहट में छोहरिया माता मंदिर प्रांगण समेत शहर में तकरीबन 200 स्थानों पर पूजन हुआ।



सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। गोमती घाटों के अलावा घरों, मोहल्लों और अपार्टमेंटों में पूजन की परंपरा निभाई जाएगी। इसी के साथ ही छठ मैया के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें