फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरभंगा व मानसी के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे नई दिल्ली से दरभंगा व नई दिल्ली से मानसी (बिहार) वाया लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेनें 29 सितंबर से शुरू करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन 04450 स्पेशल 29 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना नई दिल्ली से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 12:08 बजे ऐशबाग, बादशाहनगर से रात 12:45 बजे होते हुए दरभंगा शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04449 स्पेशल 30 सितंबर से पहली दिसंबर तक रोजाना दरभंगा से शाम 06:15 बजे चलकर बादशाहनगर से सुबह 11 बजे, ऐशबाग से दोपहर 12 बजे गुजरते हुए नई दिल्ली रात 11 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के दस, जनरल के छह कोच रहेंगे।
विज्ञापन

ट्रेन 04454 स्पेशल 29 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना नई दिल्ली से रात आठ बजे चलकर ऐशबाग से सुबह 5:17 बजे, बादशाहनगर से सुबह 5:50 बजे होते हुए बिहार के मानसी स्टेशन रात 11:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04453 स्पेशल पहली अक्तूबर से दो दिसंबर तक प्रतिदिन मानसी से रात 1:10 बजे चलकर अगली शाम बादशाहनगर से 4:42 बजे, ऐशबाग से शाम 5:30 बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह तीन बजे पहुंचेगी। गाड़ी में स्लीपर के दस, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें