पीएम मोदी के मन की बात सुनते भाजपा नेता।
लखनऊ। भाजपा महानगर के विभिन्न मंडलों के सभी बूथों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। मध्य-एक मंडल के बूथ संख्या 253 हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे।
उत्तर-चार मंडल के बूथ संख्या 282 पुरनिया कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने मन की बात सुनी। कैंट-दो के बूथ संख्या 121 पर प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, पूर्व-एक मंडल के बूथ संख्या 414 विरामखंड-2/174 गोमतीनगर में विधायक ओपी श्रीवास्तव, सरोजनीनगर मंडल में राज्यसभा सदस्य बाबूलाल, उत्तर मंडल एक के बूथ नंबर 52 पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मौजूद रहीं। पूर्व-तीन मंडल के बूथ संख्या 312 महानगर कार्यालय में मंत्री असीम अरुण, सरोजनीनगर दक्षिण-दाे के बूथ संख्या 441 विनोद मौर्य के आवास बंगला बाजार में विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह और कैंट-एक के बूथ संख्या 153 पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।
उत्तर-तीन के बूथ संख्या 200 पर क्षेत्रीय मंत्री अंकित सिंह चंदेल, मध्य-चार के बूथ संख्या 149 पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं बूथ संख्या 26 पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा उपस्थित रहे। पश्चिम- एक के बूथ संख्या 119 पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पूर्व-चार मंडल कार्यालय पर डॉ. विवेक सिंह तोमर उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
पीएम मोदी के मन की बात सुनते भाजपा नेता।