फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाच-गाने पर लुटाई जा रही जनता की कमाई'

Fri, 10 Jan 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि सपा सरकार का जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


आला हुक्मरान सैफई में जनता की कमाई के करोड़ों रुपये खर्च कर नाच-गाने का लुत्फ उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की आधी सरकार विदेश यात्रा पर है।

वह गांधी मैदान में हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के 69वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सपा लोहिया एवं समाजवादी विचारधारा का मखौल उड़ा रही है।

सपा और बसपा प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है। उद्योग, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में विकास का पहिया थमा हुआ है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने कहा कि गरीबों के रुपये से सैफई में महोत्सव मन रहा है, लेकिन रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन, काम देने के लिए धन नहीं है।
विज्ञापन


तापीय परियोजना में 75 हजार पद रिक्त पड़े हैं। ओबरा जैसी तापीय परियोजना को लेकर सरकार उदासीन है। सपा सरकार ने डाला, चुर्क, चुनार सीमेंट फैक्ट्रियों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में बेच दिया।
विज्ञापन


बेरोजगार नौजवानों को यहां के कल-कारखानों में नौकरी मिलनी चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार चुप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें