फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में छठ पर भी सार्वजनिक अवकाश की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार सूबे में छठ पर्व पर 17 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह साल का सातवां सार्वजनिक अवकाश होगा।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव के बाद ही ये निर्णय लिया गया है।
जानकार बताते हैं कि बिहार में छठ पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहां इस दिन सार्वजनिक अवकाश बहुत पहले से हो रहा है, मगर यूपी में अब तक इस पर्व पर कभी सार्वजनिक अवकाश नहीं हुआ।

हाल के वर्षों में पूर्वांचल के साथ-साथ यूपी में भी तमाम स्थानों पर छठ पूजा की परंपरा प्रगाढ़ हुई है। सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं के साथ कई सामाजिक संगठनों ने छठ पर्व पर छुट्टी घोषित करने की मांग की थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

छुट्टी के बहाने हो रही सियासत

चूंकि छुट्टियों से सियासत भी सधती है, इसलिए 2017 से पहले इस छुट्टी पर तमाम लोगों की सियासी नजरें भी गड़ी हुई हैं।

सरकार ने पिछले महीने ही देश के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल व आचार्य नरेंद्रदेव की जयंती पर नया सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, महाराणा प्रताप जयंती पर छुट्टियों का एलान भी इसी साल किया।

बसपा शासनकाल में शुरू की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी सत्ता में आने पर सरकार ने निरस्त कर दी थी, पर इस साल इस दिन को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें