फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडी पार्क में बनेगा जनसुविधा केंद्र

Thu, 08 Aug 2013 10:28 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी पार्क में जनसुविधा केंद्र (आधुनिक शौचालय) बनाया जाएगा। इसको लेकर नगर आयुक्त ने बुधवार को पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पार्क में भूमिगत पार्किंग बनने से पहले उसके एक कोने पर सड़क की ओर जनसुविधा केंद्र बना था। जिसे भूमिगत पार्किंग बनने के बाद पार्क सौंदर्यीकरण के चलते तोड़ दिया गया था।

यह जनसुविधा केंद्र एक निजी संस्था द्वारा बनाया गया था और जिसके एवज में उसे केंद्र पर प्रचार की अनुमति दी गई थी। संस्था निगम प्रशासन पर इसको लेकर दबाव बनाए हुए है कि उसे फिर से केंद्र बनाने के लिए जगह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह का कहना है कि भूमिगत पार्किंग में भी जनसुविधा केंद्र नहीं है इसलिए पार्क के एक कोने पर यह बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें