फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजकर लौट रही इंस्पेक्टर से लोगों ने किया ये सुलूक

Tue, 10 Apr 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैंट इलाके में झाड़फूंक के बहाने किशोरी से दरिंदगी के आरोपी की गिरफ्तारी से आक्रोशित परिवारीजनों ने साथियों की मदद से महिला इंस्पेक्टर को घेरने के साथ उस पर हमला किया। वह युवक को जेल भेजवा कर कोर्ट से लौट रही थीं। पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके तांत्रिक के तीन करीबी रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि बीमार किशोरी को झाड़फूंक के बहाने कमरे में बंद करके काफी समय से दुष्कर्म कर रहे लकड़ी मोहाल निवासी साजिद हाफिज को गहन पूछताछ के बाद रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए।

साजिद को पुलिस टीम के साथ जेल रवाना कर महिला इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह कोर्ट से थाने लौट रही थीं। इस बीच साजिद के परिवारीजनों ने किशोरी व उसकी मां पर दबाव बनाने के साथ मामला रफादफा कराने के प्रयास किए। जमानत की तैयारी के साथ कोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


साजिद को जेल भेजे जाने पर उन्होंने कोर्ट से लौट रही इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह को सदर बाजार में घेर लिया। गालीगलौज के साथ हमला होते देख अनुराधा ने किसी तरह कोतवाल परशुराम त्रिपाठी को कॉल की। महिला इंस्पेक्टर पर हमले की जानकारी पर थाने व आसपास की चौकियों की फोर्स लेकर पहुंचे कोतवाल ने लकड़ी मोहाल के यासीन, उदयगंज के मो फैसल व हाता रामदास के राजबाबू को गिरफ्तार किया। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

मालूम हो, दरिंदगी का शिकार किशोरी की मां ने साजिद की करतूत की क्लिप बनाकर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद साजिद हाफिज को शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पीड़िता की कड़ी सुरक्षा

प्रतीकात्मक तस्वीर
कोतवाल परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि साजिद की गिरफ्तारी होते ही उसके करीबियों ने पीड़ित किशोरी और उसकी मां पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसकी भनक लगते ही महिला को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए चौकी इंचार्ज को जिम्मा सौंपा गया। चौकी इंचार्ज व सिपाही कुछ दूर स्थित उसके घर पर नजर रखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें