प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियो के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। प्रसपा ने 8 अगस्त को राजधानी में शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में प्रदर्शन करके सरकार को चेतावनी दी थी।
मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि, नए मोटर वाहन कानून के नाम पर कथित लूट-खसोट और जनता को परेशान करने, डीजल-पेट्रोल के दामों मे बेतहाशा वृद्धि, आवारा पशुओं से फसलों की बर्बादी, शहरों व सड़कों पर दुर्घटनाओं, थानों, तहसीलों और बिजली विभाग में जबर्दस्त भ्रष्टाचार, किसानों, बुनकरों व लघु उद्योग को मुफ्त बिजली देने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इटावा में शिवपाल ने खुद धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया।