फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpal Singh Yadav: प्रसपा की बैठक 16 सितंबर को, बनेगी आंदोलन की रणनीति

Sun, 04 Sep 2022 01:14 PM IST
ishwar ashish ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रसपा (लोहिया) की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक 16 को पार्टी कार्यालय में होगी। पार्टी के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि इस बैठक में पार्टी संस्थापक शिवपाल सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के पहले चरणवद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की घोषणा की जाएगी। पार्टी संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

इसमें तय किया गया कि पार्टी जनहित के मुद्दे को लेकर निरंतर आंदोलन चलाएगी। जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान निकाय चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें