फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बेसमेंट में निर्माण के दौरान मजदूर की दबकर मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

Mon, 08 Apr 2019 05:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के थाना विभूतिखंड में एक मकान के बेसमेंट में निर्माण के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। जिस पर सोमवार को उसके परिजनों ने गोमती नगर के डिगडिगा थाना क्षेत्र में शव को सड़क पर रखकर मुआवजे व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

मृतक दिनेश यादव पुत्र राम लखन यादव निवासी डिगडिगा थाना गोमती नगर में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने बीमार बाप का इलाज व दो बच्चों का पालन-पोषण कर जीवन यापन करता था। वह हर रोज की तरह रविवार को भी काम पर गया था लेकिन उसका दोबारा घर वालों से मिलना नसीब नहीं हुआ। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें