राजनीतिक दलों को स्थायी आरक्षित चुनाव निशान देने संबंधी चुनाव आयोग द्वारा समानता का अधिकार भंग किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय मताधिकार संघ व भारतीय न्यास के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधान भवन के सामने धरना दिया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राकेश गोयल ने कहा कि देश में अधिकतर मतदाता गांव में रहते हैं। वह निरक्षर होने के कारण सिर्फ चुनाव निशान के आधार पर वोट देते है न कि प्रत्याशी के योग्यता के आधार पर।
ऐसे में राजनीतिक दलों को स्थायी रूप से चुनाव निशान आरक्षित करके चुनाव आयोग ने स्वतंत्र व छोटे दलों के प्रत्याशियों को अज्ञात चुनाव निशान आवंटित करने वाला नियम बनाकर समानता के अधिकार का उल्लंघन किया है।