फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो चालक का शव रख प्रदर्शन, मांगी नौकरी और मुआवजा

Thu, 09 Jul 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कृष्णानगर में प्रदर्शन करते ऑटो चालक के परिजन व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
आलमबाग। क्षेत्र में सड़क हादसे में मारे गए कृष्णानगर के स्नेह नगर निवासी ऑटो चालक अरुण कुमार सोनकर (35) के घरवालों ने बुधवार दोपहर 12 बजे सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिवार सरकारी नौकरी और पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल अरुण के पत्नी सरिता और परिजनों का आरोप था कि मंगलवार को अरुण के ऑटो में किसी सरकारी वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे उनकी जान चली गई। हालांकि, पुलिस हादसे की वजह कुछ और बता रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे कई वर्षों से खराब हैं। अरुण की मौत के बाद तीन बच्चों के पालन-पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। सरिता और घरवालों ने आरोपी सरकारी वाहन चालक पर कार्रवाई, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पांच लाख रुपये की मदद की मांग की।
इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों में धक्का-मुक्की भी हुई। दोपहर करीब 3:30 बजे इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार, हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हादसे की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें