फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में बीएफए-बीवीए को मान्यता की देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, प्रशासन से मिला आश्वासन

Thu, 22 Mar 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हाल ही में निकाली गई एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के आवेदन के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। कला वर्ग की शिक्षक भर्ती के लिए भी बीएड की डिग्री मांगे जाने से नाराज इलाहाबाद, लखनऊ, बनारस के छात्रों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि दिल्ली, पंजाब में कला पद के लिए बीएफए व बीवीए की डिग्री को बीएड के समकक्ष माना गया है जबकि यूपी में भर्ती के लिए बीएड की अलग डिग्री मांगी जा रही है। जबकि विद्यार्थियों ने इस कोर्स को भी करने में चार साल लगाए हैं। अब जब भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है तो विद्यार्थी बीएड का कोर्स कहां से करेंगे।

छात्र इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन वो नहीं मिले। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने छात्रों का ज्ञापन लिया और जल्द वार्ता कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि जल्द उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें