फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन चार घंटे तक जाम व हंगामा

विज्ञापन
शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक व युवती की मौत के मामले में रविवार दोपहर परिजनों ने चार घंटे तक शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। बनी-मोहन रोड पर हुए प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शन के चलते चार घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया।शनिवार की शाम अर्पित और काजल की हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह 11.30 बजे दोनों के शव गांव पहुंचे। परिजनों और गांव के लोगों ने दोनों के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा और बंथरा पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर परिजन मांगों पर अड़े रहे। बाद में सरोजनीनगर तहसीलदार सुखवीर सिंह ने मृतकों के परिजनों को पांच–पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद साढ़े तीन बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया। एसीपी ने बताया कि इस मामले में स्कार्पियो चालक बंथरा मिर्जापुर गांव निवासी बलवीर यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : संवाद

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : संवाद

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें