फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाउसटैक्स में यूजर चार्ज जोड़ने का विरोध, पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम ने नए प्राविधान के तहत हाउस टैक्स के हिसाब से यूजर चार्ज निर्धारित करने और उसकी वसूली की व्यवस्था की है। ऐसे में कूड़ा गाडी आए या न आए निवासियों को वार्षिक यूजर चार्ज हाउस टैक्स के साथ देना ही पड़ेगा। नगर निगम की इस नई व्यवस्था के खिलाफ फैजुल्लागंज में रविवार को लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


पैदल मार्च घैला रोड स्थित महावीर लॉन के सामने से परागी मंदिर तक किया गया। मार्च का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता वाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के नाम पर नगर निगम भवन स्वामियों को केवल ठग रहा है। यूजर चार्ज की अनिवार्यता गलत है। यूजर चार्ज पूरी तरह से जबरन वसूला जाने वाला टैक्स है। इससे निवासियों पर दोहरी मार पडेगी। पदर्शन में शामिल वरिष्ठ नागरिक राकेश पाण्डेय ने बताया कि कई इलाकों में अभी भी प्राइवेट ठेलिया वाले ही कूड़ा उठा रहे हैं। ऐसे में इलाकों में कूड़ा उठान के लिए लोगों को दोहरा शुल्क देना पडेगा। कूड़ा गाडी तीन से चार दिन के अंतराल पर आती है, बावजूद इसके यूजर चार्ज वसूली के लिए दवाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें