राजधानी लखनऊ में वकीलों ने बुधवार को अदालती काम नहीं किया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के परिवर्तन चौक पर उन्होंने जाम लगा दिया। मदेयगंज थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार को वकीलों ने पीट दिया। हालांकि, उनके जाने के बाद जाम खुल गया लेकिन इस दौरान अफरातफरी मची रही।