फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने खोद डाली ग्राम समाज की जमीन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में सरकारी काम व वर्क ऑर्डर के नाम पर इलाके में मानक के विपरीत मिट्टी का अवैध खनन होने के आरोप लगातार लग रहे हैं। अंधेरा होते ही तेज रफ्तार दर्जनों डम्पर हरदोई रोड पर दौड़ने लगते हैं। इससे आएदिन हादसे भी होते रहते हैं। शिकायत के बावजूद माफिया पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह काकोरी कोतवाली के अंतर्गत टिकैतगंज गांव में प्रदर्शन किया। वहीं एसडीएम ने गांव में रात में खनन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

टिकैतगंज के ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर कई माह से स्वीकृति की आड़ में ग्राम समाज समेत अन्य किसानों की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। कहा कि दर्जनों डंपर रात में खनन कार्य में लगे हैं और करीब 20 से 25 फीट की गहराई तक मिट्टी को बड़े पैमाने पर खोदकर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि खनन माफिया द्वारा ग्राम समाज की लगभग 10 बिस्वा जमीन से बीस फीट तक गहराई में मिट्टी खोदकर बेच दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को स्थानीय तहसील व पुलिस प्रशासन पर माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। यह भी आरोप लगाया गया कि अवैध खनन का विरोध करने पर पुलिस ग्रामीणों को प्रताड़ित करती है। ग्रामीणों का कहना है कि गहराई तक खनन होने से बिजली के खंभे गिरने की भी आशंका बनी रहती है।
डीएम को भेजी है रिपोर्ट
अवैध खनन को लेकर इस गांव से पहले भी शिकायत आ चुकी है। जांच में पाया गया था कि तय स्वीकृति से अधिक मिट्टी की खोदाई की गई थी। रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। रविवार को भी शिकायत आई है जिस पर लेखपाल को आदेश दिया गया है कि पैमाइश कराकर रिपोर्ट बनाकर देने को कहा गया है जिसे कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। साथ ही काकोरी पुलिस को निर्देशित किया गया है कि रात के वक्त कतई खनन न होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हनुमान प्रसाद, एसडीएम मलिहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें