पुलिसभर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने के विरोध में लखनऊ की सड़कों पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस रोकने पहुंची। बातचीत से मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
ये अभ्यर्थी 2015-16 की भर्ती पूरी करने की मांग कर रहे थे। हाीकोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका प्रदर्शन 35 हजार भर्तियों को पूरा करने को लेकर है। परीक्षा होने के बाद भी ये भर्ती रोक दी गई है। पुलिस से खदेड़े जाने के बाद ये अभ्यर्थी लक्ष्मण मैदान पहुंचे वहीं धरना जारी रखा।