व्यापारियों से मिलते दलजीत चौधरी
लखनऊ में रविवार रात चौक कोतवाली से चंद कदम दूर बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने अब तक की सबसे बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
बदमाश मुकुंद ज्वैलर्स से 40 किलो सोने से भरा बैग और एक करोड़ 15 लाख रुपए नकद लूट लिए थे और बदमाश करीब साढ़े 12 करोड़ की ज्वैलरी और कैश लेकर भागे तो शॉप के मालिक प्रवीण रस्तोगी और उनके बेटे जितांशु को भी घायल कर दिया।
इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और एडीजी एलओ दलजीत चौधरी से मुलाकात की। एडीजी ने तीन दिन में माल बरामद करके लुटेरों को पकड़ने का वादा किया।