फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियतः शादीशुदा बेटी की ही लूट ली इज्जत, जान से मारने की धमकी दी

Mon, 06 Mar 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
माता पिता के घर रहने आई एक विवाहिता के साथ उसी के पिता ने दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जब विवाहिता की मां घर आई तो युवती ने सारी बात अपनी मां को बताई। मां ने तुरंत इसकी शिकायत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित विवाहिता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसकी पति के साथ पारिवारिक बातों को लेकर अनबन रहने लगी। पति से झगड़ा होने के बाद वह अपने माता पिता के पास रहने के लिए आ गई।

दो मार्च को उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। वह घर में अकेली थी। उसके पिता ने फायदा उठाया और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। जब उसकी मां आई तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। जांच अधिकारी जसवंत कौर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित विवाहिता की मेडिकल जांच करवा दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें