फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव : मेट्रो से जोड़ा जाए गोमतीनगर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मिठाई वाला चौराहे से हैनीमैन चौराहे तक एलिवेटेड रोड बने और मेट्रो से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाए। इस प्रस्ताव पर रविवार को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन


समिति के महासचिव राघवेंद्र शुक्ला ने रिपोर्ट भी पेश की। बैठक में विवेक शुक्ल को वास्तु खंड का खंड प्रभारी बनाया गया। उन्होंने महासमिति के सदस्यों को बताया कि रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने महासमिति की 11 सूत्री मांगों को पूरा कर दिया है। लोहिया चौराहे पर अंडरपास और जुगौली क्रॉसिंग पर आरओबी बनेगा। गोमतीनगर में 36 ओपन जिम व सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं।



मेट्रो से गोमतीनगर स्टेशन को जोड़ने का पत्र दे दिया गया है। विस्तार में पुल के नीचे जो डेयरी हैं, उन्हें हटाकर हर्बल पार्क बनाए जाएंगे। कर्नल एएन पांडे ने कहा, गृह और जलकर का बिल मनमाना आ रहा है। अजय तिवारी ने बताया कि किसान पथ पर लाइटें न होने से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें