लखनऊ। वॉक इन इंटरव्यू का परिणाम जारी होने के हफ्ते भर बाद 62 में से 33 डॉक्टर सेवाएं देने के लिए राजी हुए हैं। सोमवार से इनकी तैनाती शुरू हो जाएगी। कई डॉक्टर एनओसी व प्रमाणपत्र न मिलने से सेवा देने के लिए नहीं आ सके हैं।
सरकारी अस्पतालों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर डॉक्टरों के संविदा पर पद खाली थे। सीएमओ के अधीन दस से अधिक डॉक्टर इस साल नौकरी छोड़ चुके हैं। बीते माह हुए वॉक इन इंटरव्यू में 200 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए थे। 62 चयनित डॉक्टरों में से 33 सेवाएं देने के लिए सीएमओ ऑफिस पहुंचे हैं। अफसरों का कहना है कि 29 डॉक्टर अभी नहीं आए हैं।