फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन बिक्री के नाम पर प्राॅपर्टी विक्रेता ने करोड़ों हड़पे

Fri, 12 Sep 2025 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। जमीन की रजिस्ट्री के बाद कब्जा न देकर प्राॅपर्टी विक्रेता ने लगभग 18 लोगों की रकम हड़प कर ली। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के आदेश पर बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी विक्रेता विशाल गौतम के विरुद्ध धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ितों की तहरीर के अनुसार 2017 व 2021 में गोमतीनगर निवासी विशाल गौतम ने नगराम के समेसी स्थित भूखंडों को अलग-अलग तारीखों में भरतपुर, राजस्थान निवासी कुसुम व आजादनगर, खदरा निवासी राजेंद्र व उनकी पत्नी कुसुम लता, बेलडीहा देवरिया की गुड़िया देवी, लोध पुरवा खदरा की मनोरमा व देवनंदन, कृष्ण लोक कॉलोनी आईआईएम रोड की सरिता, गोपालगंज बिहार निवासी नीलम, देवरही देवरिया की सरोज देवी, कुकुर घाटी देवरिया की उर्मिला, खड़ेसर देवरिया की सुशीला व रामदास, पोखरा टोला गोरखपुर निवासी सुमन, बेलडीहा देवरिया की इंद्रवती, सिसवा देवरिया की इंद्रा देवी सहित करीब 18 लोगों को बेचा है। पीड़ितों ने अलग-अलग तारीखों में 12-12 लाख की रकम विशाल गौतम को दी। यह रकम करोड़ों में है। आरोप है कि रजिस्ट्री के बाद अब तक उक्त भूखंडों पर उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर विशाल गौतम ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें