फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुअर को बचाने में एसयूवी पलटी, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Mon, 22 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में शनिवार रात सुअर को बचाने के चलते एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई और उनके दोस्त मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन


बस्ती के परसाव गांव निवासी मनीष ने बताया कि उनके भाई प्रॉपर्टी डीलर अमरेंद्र पाल सूर्यवंशी (42) बीबीडी स्थित पारसनाथ सिटी में परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार को अमरेंद्र एसयूवी से दोस्त प्रमोद सिंह के साथ गोरखपुर अपने ससुर की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शनिवार रात दोनों घर लौट रहे थे। एसयूवी भाई चला रहे थे। रात करीब 12:30 बजे गोसाईंगंज में हाईवे टोल प्लाजा के पास एसयूवी के सामने अचानक सुअर आ गया। उसे बचाने के लिए भाई ने कट मार दिया। ऐसे में एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह एसयूवी को सीधा किया और दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अमरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस ने अमरेंद्र के पास से मिले मोबाइल से घर में घटना की जानकारी दी।
13 दिन में पिता और पति की मौत से नीतू बेहाल

मनीष ने बताया कि भाई के परिवार में उनकी पत्नी नीतू और दो बेटे शिवांश व वैभव हैं। 13 दिन में पिता और पति की मौत होने से भाभी नीतू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें