लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने दक्षिण गोवा के वरका कैरावेला में आयोजित तीन दिवसीय एल्सेवियर उच्च शिक्षा और अनुसंधान उत्कृष्टता फोरम पर अपनी बात रखी। उन्होेंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) उच्च शिक्षा और अनुसंधान के परिदृश्य को तेजी से बदल रही है। एआई का इस्तेमाल सावधानी से और बेहतर ढंग से किया जाए तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।
इससे एआई संचालित निर्णय लेने में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिकता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने एआई के इस्तेमाल में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कुलपति ने परीक्षा पैटर्न व प्रवेश प्रक्रिया में आसान बनाने में एआई के संभावित इस्तेमाल और प्रयोगों पर चर्चा की।