फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी लंबाई पर नींद डालती है असर, पढ़ें कैसे बढ़ सकती है हाइट

Tue, 28 Jul 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नींद बेहद जरूरी है। किशोरों को कम से कम नौ से दस घंटे सोना चाहिए। कम सोने वाले किशोरों की लंबाई कम रह जाती है। यह कहना है आर्टिमिस हॉस्पिटल गुड़गांव के रिस्परेटरी एंड स्लीप मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु गर्ग का।
विज्ञापन


डॉ. गर्ग कानपुर में हो रहे आईएमए सीजीपी के रिफ्रेशर कोर्स के दूसरे दिन ‘वेकअप टू स्लीप इट्स इम्पोर्टेंट इन योर प्रेक्टिस’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि दूसरे संस्कारों की तरह नींद को भी संस्कार मानें और बच्चों को नींद के बारे में जानकारी दें। युवाओं समेत अन्य लोगों को भी सात से आठ घंटे सोना चाहिए। नींद को कमजोरी की निशानी मानना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद की समस्या से होती हैं बीमारियां

डॉ. गर्ग ने कहा कि देश की 30 फीसदी आबादी नींद न आने की समस्या से ग्रसित है। अब अच्छी नींद के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने स्लीप एप्निया (सोते समय खर्राटे भरना) को कई बीमारियों की जड़ बताया।

उन्होंने कहा कि 80 से ज्यादा बीमारियां नींद की समस्या से होती हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय ने कहा कि गर्भवती को भी पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। यदि उसकी नींद पूरी नहीं होगी तो बच्चे का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। कम नींद से सीजेरियन की आशंका बढ़ जाती है।

सोमेटोट्रापिक हार्मोन को ग्रोथ हार्मोन भी कहते हैं। मनुष्य जब गहरी नींद में होता है तो दिमाग की पिट्यूटरी ग्लैंड नींद सक्रिय हो जाती है। इस ग्लैंड से ग्रोथ हार्मोन निकलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें