फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित, कल से होना था विद्यालय का आवंटन

Fri, 05 Jan 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। यह प्रक्रिया छह जनवरी को ऑनलाइन की जानी थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विभाग के अनुसार इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। इसका कारण कई जिलों में चल रही 12,460 शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग को बताया गया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पदोन्नति के तहत विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया छह जनवरी से ऑनलाइन की जानी थी। वहीं, कई जिलों में कोर्ट के निर्देश पर 12460 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पांच से सात जनवरी के बीच की जानी है। इसे देखते हुए कुछ बीएसए की ओर से पदोन्नति की कार्रवाई स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।

ये भी पढ़ें - यूपी में 11 दिन चलेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगरा तक जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 14 घंटे खुलेगा मंदिर, रोजाना डेढ़ लाख भक्त करेंगे दर्शन, ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें


बता दें कि परिषद की ओर से हाल ही में छह जनवरी से पदोन्नति के अनुसार विद्यालय आवंटन और 11 से 13 जनवरी तक परस्पर तबादले के लिए रिलीविंग-ज्वॉइनिंग के निर्देश दिए गए थे। पहले पदोन्नति होने से काफी शिक्षकों के पेयर टूट रहे थे। यही वजह है कि शिक्षक पहले परस्पर तबादले और फिर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें