फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म का प्रमोशन बाद में, हम लखनऊ के जायके के मुरीद : अरशद

Mon, 14 Oct 2024 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एक फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे अ​भिनेता अरशद वारसी, मेहर विज और अरबाज खान।
विज्ञापन
लखनऊ। एक फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी आए बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने कहा कि मैं लखनऊ के खाने का मुरीद हूं। फिल्म का प्रमोशन बाद में, पहले यहां के जायकों का आनंद लेना चाहता हूं। लखनऊ के लोगों की एक खासियत है कि यहां के लोग हमेशा मुस्कुराते हुए मिलते हैं।
विज्ञापन



गोमतीनगर के एक होटल में अभिनेता अरशद वारसी के साथ आईं अभिनेत्री मेहर विज ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में कहा कि यह फिल्म भारत की आत्मा की लड़ाई की एक दमदार गाथा है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद की कहानी है। फिल्म के निर्देशक अरबाज खान और मनीष मिश्रा ने कहा कि फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें