फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रपिता व भारत रत्न शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों की रही धूम

Wed, 02 Oct 2024 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
-कलेक्ट्रेट पर डीएम तो कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

फोटो - 11,12,13
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों की धूम रही। इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं आदि में ध्वजारोहण कर बापू व शास्त्री जी को याद किया गया।
इस दौरान विद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। जहां मौजूद वक्ताओं ने लोगों से महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। साथ ही मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने व स्वच्छता अपनाने व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

बॉक्स में-
सम्मानित हुए प्रतिभागी
गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में बॉबी राना प्रथम, सुरेश यादव द्वितीय, धर्मेंद्र वर्मा तृतीय, अजय यादव चतुर्थ, आदर्श सिंह पंचम व मनोज यादव छठे स्थान पर रहें जबकि बालिका वर्ग में नैना द्विवेदी प्रथम संजना द्वितीय, सुहाना तृतीय, रेनू यादव चतुर्थ, शिवांगी तिवारी पंचम तथा महिमा देवी छठे स्थान पर रहीं।
बाक्स में-
पुलिस लाइन में एसपी तो विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण
गांधी जयंती पर पुलिस लाइन में एसपी घनश्याम चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान एसपी ने मातहतों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने, स्वच्छता अपनाने, छुआछूत मिटाने में सहयोग करने व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। वहीं न्यायालय में जिला जज राम मिलन सिंह ने विकास भवन में सीडीओ अनुभव सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी, ब्लाॅक, थाना, पुलिस चौकी सहित अन्य कार्यालयों में विभागाध्यक्षों तो शैक्षणिक संस्थानों में प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों की ओर से ध्वजारोहण किया गया।
बॉक्स में-
एसएसबी जवानों ने ली स्वच्छता की शपथ
श्रावस्ती। एसएसबी मुख्यालय भिनगा में गांधी जयंती पर कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को प्रतिवर्ष सौ घंटे अर्थात सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करने, गंदगी न करने व किसी को गंदगी न करने देने, स्वयं, परिवार व मोहल्ले तथा गांव सहित अपने कार्यस्थल से स्वच्छता की शुरुआत करने व कम से कम सौ लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
बॉक्स में-
सपाइयों ने भी बापू व शास्त्री जी को किया याद
सपा कार्यालय भिनगा में जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष सहित मौजूद सपाइयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित कर। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बॉक्स में-
टीवी मुक्त 15 गांव के प्रधान हुए सम्मानित
जिले की 15 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इन गावों में टीबी का एक भी मरीज नहीं है। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम गांधी जी की प्रतिमा व टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें