फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश मिश्र की स्मृति में 22 को आयोजन

Wed, 16 Oct 2013 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतक, पत्रकार व समाजकर्मी अखिलेश मिश्र की स्मृति में ‘धर्म समाज और राजनीति’ विषय पर संवाद का आयोजन 22 अक्तूबर को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में होगा।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम एकेडमी ऑफ रिसर्च, ट्रेनिंग एण्ड ह्यूमन एक्शन(अर्थ) और अखिलेश मिश्र ट्रस्ट(अमिट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

अर्थ के अध्यक्ष रमेश दीक्षित ने बताया कि संवाद में मुख्य वक्ता के तौर पर इतिहासकार व जामिया मिलिया इस्लामिया केपूर्व कुलपति प्रो. मुशीरुल हसन, संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रो. तुलसीराम, लेखक मधुकर उपाध्याय व साहित्यकार गौहर रजा मौजूद रहेंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. नदीम हसनैन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि अखिलेश मिश्र की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम की यह दसवीं श्रृंखला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें