फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर सरकारों से बिगड़ रहा देश

Sun, 08 Sep 2013 10:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आम आदमी की पहुंच से दूर होती सुविधाओं को लेकर जिला स्तरीय नागरिक सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


जन प्रतिरोध आंदोलन समिति उप्र की ओर से गांधी भवन के कर्ण भाई सभागार में हुए आयोजन में जुटे वक्ताओं ने इसके लिए लचर सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

अध्यक्षता जन प्रतिरोध आंदोलन समिति उप्र के राज्य सचिव पीएन त्रिपाठी ने की। वक्ता समाजसेवी भइयाजी ने शिक्षा के बाजारीकरण और बढ़ती नशाखोरी को घातक बताया तो सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेद्र विश्वकर्मा ने उपभोक्तावादी संस्कृति, चरित्र हनन का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


समारोह में उर्दू एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अस्मत मलिहाबादी, कल्पना आजाद, बीएल भारती, केके शुक्ला, वीरेंद्र त्रिपाठी ने भी बातें रखी। समारोह के बाद यहां 14 सदस्यीय आंदोलन समिति का गठन हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें