यूएस सोयाबीन एक्सपोर्ट काउंसिल व पथ्य पूर्ण फूड्स की ओर से हजरतगंज स्थित एक होटल में सोमवार को सोयाबीन मिश्रित आटे व बेसन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लाइव डिमांस्ट्रेशन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर होटल के शेफ ने इससे निर्मित होने वाली इंडियन, इटैलियन व मेक्सिकन तीनों प्रकार की डिशों को बनाकर लोगों के सामने पेश किया।
सीड कार्पोरेशन यूपी के अध्यक्ष उज्ज्वल रमन सिंह ने बताया कि इसके इस्तेमाल से कुपोषण की समस्या से ग्रस्त बच्चे स्वस्थ हो सकते हैं।
वहीं, आईजी यूपी पुलिस राजेश कुमार राय ने बताया कि यह शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है।
उधर, मिड-डे मील के उपनिदेशक एसकेतिवारी आईटी कॉलेज की न्यूट्रीशनल एंड डाइट्री विभाग की अध्यक्षा डॉ. नीलम श्रीवास्तव ने विचार रखे।
लाइव डिमांस्ट्रेशन के तहत शेफ संजीव घटक ने इंडियन डिश में इसके आटे से मिश्रित ब्रेड पकौड़ा, उतपम, ब्रेड रोल; इटैलियन में पास्ता व नूडल्स, वहीं, मेक्सिकल फूड में बरितोस व एंचिल लाडास बनाकर दिखाया।