लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज की अंतर शाखाओं के छात्रों के बीच शनिवार
को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें छात्रों के ग्रुप को ए,
बी, सी और डी भागों में बांटा गया था। ग्रुप-ए में प्रांशु यादव और शैवी
कटिया को विजेता घोषित किया गया और शैवी कटियार को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित
किया गया।
वहीं, ग्रुप-बी में सहारा स्टेट्स जानकीपुरम शाखा की छात्रा
श्रेया मिश्रा व श्रुति मिश्रा विजेता रहीं और श्रुति मिश्रा को
सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब दिया गया।
ग्रुप-सी में विनम्रखंड गोमतीनगर
शाखा की छात्रा यशी शर्मा व ऋचा मिश्रा को विजेता घोषित किया गया और सेक्टर
नौ वृंदावन योजना की छात्रा आयुषी शुक्ला सर्वश्रेष्ठ वक्ता बनीं।
ग्रुप-डी में सहारा स्टेट्स जानकीपुरम शाखा की छात्रा सौम्या सिंह व अंशिका
धवन को विजेता घोषित किया गया और इसी शाखा की छात्रा सौम्या सिंह को
सर्वश्रेष्ठ वक्ता का सम्मान दिया गया।