इंदिरानगर के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी सिंह और टेनिस खिलाड़ी सताक्षी सिंह को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या फरजाना शकील अली ने दोनों खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है और भविष्य में उनसे काफी उम्मीदें हैं।
मानसी सिंह ने यूपी बैडमिंटन अकादमी में एकल और युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में भी क्वाटर फाइनल तक पहुंची थी।
इसी तरह, टेनिस खिलाड़ी सताक्षी सिंह ने अमृतसर में होने जा रही चैंपियनशिप सिरीज के लिए क्वालीफाई किया है।