कार्यालय आयतुल्लाह सैयद सादिक हुसैनी शीराजी के सहयोग से इमामबाड़ा तकी साहब चौक में मदरसा अबुतालिब का 25 अगस्त को उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलमा अपने विचार व्यक्त करेंगे। मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि मदरसे में दीनी शिक्षा के अलावा साइंस व कंप्यूटर की भी शिक्षा दी जाएगी।
साथ ही अरबी भाषा की क्लास भी चलाई जाएगी जिसमें अरबी बोलना सिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीरिया से आए शिक्षक यहां बच्चों को दीनी तालीम से रूबरू करेंगे।