व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए रखे गए अनुदेशकों को शिक्षक बनाने की राह आसान नहीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को पत्र लिखकर इस मामले में स्थिति साफ की है।
इसमें कहा गया है कि व्यावसायिक अनुदेशकों के चयन के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित किए बगैर ही सूबे में 2169 को रख लिया गया।
ऐसे में इंटर कॉलेजों में पदों की व्यवस्था करने के साथ ही योग्यता निर्धारित करनी होगी। यही नहीं इनके समायोजन के लिए नियमावली में संशोधन करना होगा।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने निदेशालय से व्यावसायिक अनुदेशकों को नियमित करने के संबंध में पूरी जानकारी मांगी थी।