फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेनिस की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपविजेता रहे प्रो. राजीव अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. राजीव अग्रवाल ने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रो.राजीव अग्रवाल ने रायबरेली में हुए इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट में मेंस डबल्स 50 प्लस कैटेगरी में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन




रायबरेली की ए गोल्डस्मिथ टेनिस अकादमी में 31 जनवरी से चार फरवरी 2026 के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि पिछले 30 साल से वह नियमित रूप से लॉन टेनिस खेल रहे हैं। वे वेजिमखाना क्लब के सक्रिय सदस्य हैं और काफी समय से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लेते आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में देशभर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कनाडा और बेल्जियम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल थे। मेन्स डबल्स कैटेगरी में प्रो. राजीव अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के प्रोफेशनल खिलाड़ी हरिंदर पंवार के साथ जोड़ी बनाई। दोनों ने कई शीर्ष खिलाड़ियों को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और कड़े मुकाबले में उपविजेता रहे। प्रो. राजीव अग्रवाल के अनुसार सर्जरी के बाद खेल उनका जुनून है। इसके लिए वह रोज शाम को समय निकालते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें