फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एकेटीयू के नए कुलपति प्रो. प्रदीप मिश्रा ने प्रभार संभाला, बोले- कोरोना बढ़ा तो ऑफलाइन परीक्षा नहीं

Sun, 16 Jan 2022 11:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रोफेसर प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अगर कोरोना संक्रमण बढ़ा तो ऑफलाइन एग्जाम नहीं कराएंगे। वर्तमान स्थिति भी खराब आगे की परीक्षा पर विचार करेंगे।
 
विज्ञापन
प्रो. प्रदीप मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के नए कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अगर बढ़ा तो पहले व दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं आयोजित की जाएंगी। इनके ऑनलाइन आयोजन पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों व शासन से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन


प्रो. मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में चल रही परीक्षाओं में भी यदि कोई छात्र कोविड होने या उनके परिवार के किसी को कोविड होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं तो वे उसका आवेदन दें, उनकी परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एकेटीयू में बहुत अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है और पर्याप्त मानव संसाधन भी। इसका बेहतर प्रयोग किया जाएगा। सबसे पहला काम विद्यार्थियों के बीच इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देंगे। उनको स्किल्ड करेंगे।

हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम गांवों को समृद्ध करने के लिए, उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव में ही बेहतर काम करें। एकेडमिया को इंडस्ट्री के साथ जोड़कर गांवों के लिए, समाज के लिए काम करेंगे। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के लोगों को भी विश्वविद्यालय से जोड़कर कोविड के कम होते ही एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे। विद्यार्थियों को इनोवेशन व स्टार्टअप का भी बेहतर माहौल दिया जाएगा। कल की जरूरत के अनुसार अपने विद्यार्थियों को तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संख्या के साथ गुणवत्ता जरूरी

एफिलिएटिंग यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर प्रो. मिश्रा ने कहा कि संख्यात्मक वृद्धि के साथ गुणवत्ता भी जरूरी है, क्योंकि सिर्फ संबद्धता देकर ही काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेजों के शिक्षकों को बेहतर वेतन व सुविधाएं मिलेंगी तो वे भी बेहतर काम करेंगे। हम शिक्षकों का फीडबैक भी लेंगे और सुविधाएं भी देंगे।

कोर ब्रांचों के लिए भी होगा काम
प्रो. मिश्रा ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी स्टूडेंट सेंट्रिक है। विद्यार्थियों को माइनर और मेजर सब्जेक्ट चुनने का विकल्प मिलना चाहिए। इसके लिए भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर ब्रांचों को भी फिर से बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। स्टूडेंट सेंट्रिक योजनाओं को विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। पढ़ाई की क्वॉलिटी को भी बेहतर करने के लिए काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें