फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Death Case: हत्या के आरोप पर प्रियंका का पति बोला- उसे शराब पीने की आदत थी, पढ़ें पूरा अपडेट

Wed, 15 Jan 2025 10:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के वृंदावन योजना निवासी प्रियंका शर्मा की थाइलैंड के होटल में मौत के मामले में पति डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने लखनऊ में मीडिया के सामने सफाई दी है। 
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के वृंदावन योजना निवासी प्रियंका शर्मा की थाइलैंड के होटल में मौत के मामले में पति डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने लखनऊ में मीडिया के सामने सफाई दी है। आरोपी डॉ. आशीष ने कहा कि अगर किसी को हत्या करनी होगी तो वो थाइलैंड के पटाया लेकर जाएगा... ये क्या बच्चों जैसी बात कर रहे हो आप लोग। कहा कि प्रियंका को शराब पीने की आदत थी। इस बात को उसके पिता, भाई और उनकी दूसरी बेटी संध्या भी जानते थे। ये लोग मेरे क्लीनिक से वापस आने तक एक साथ मिलकर शराब पीते थे। प्रियंका के पिता ये बात क्यों नहीं बता रहे हैं? बता दें कि प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद डॉ. आशीष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, बुधवार को लखनऊ के केजीएमयू में प्रियंका का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान पति के अलावा, प्रियंका के भाई और पिता भी मौजूद थे।

सेवानिवृत्त पीजीआई कर्मी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बेटी जब थाइलैंड में थी तो सात जनवरी को आखिरी बार बात हुई थी। हालांकि, वो कैमरे पर सामने नहीं आई थी। बेटी की हत्या के सात घंटे पहले आशीष ने एक वीडियो भेजा था। 36 सेकंड के वीडियो में प्रियंका के आखिरी शब्द थे... यहां सच्चे प्यार करने वालों की कद्र नहीं होती।

सत्यनारायण शर्मा का आरोप है कि घूमने फिरने वाले माहौल में प्रियंका ने ऐसा क्यों बोला था? पुलिस को इसकी छानबीन करनी चाहिए। कहा, प्रियंका ने जान बूझकर ये लाइन बोली थीं। वह एक संदेश देना चाहती थी कि उसके साथ ठीक नहीं हो रहा है। वीडियो में प्रियंका के बेटे का मसाज कराया जा रहा है, जिसमें पति-पत्नी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रियंका के घरवालों ने आशीष पर लगाए आरोप

2 of 6
आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
प्रियंका के घरवालों का कहना है कि आशीष का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आशीष युवती को लेकर दुधवा घूमने गया था। इस दौरान प्रियंका की आईडी से छेड़छाड़ कर युवती को वहां ठहराया था। इसकी जानकारी प्रियंका को हो गई थी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था। प्रियंका की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद आशीष की ओर से भी क्रॉस केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

थाइलैंड के होटल में हो गई थी मौत... ये है पूरा मामला

3 of 6
प्रियंका शर्मा की थाईलैंड के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनके डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें व बेटे प्रियांश (03) को लेकर चार जनवरी को थाईलैंड गए थे। सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आशीष ने उन्हें आठ जनवरी को तड़के तीन बजे फोन कर प्रियंका के बाथटब में डूबने से मौत की सूचना दी थी। आशीष 10 जनवरी को बेटे के साथ देश लौट आया था। पीजीआई थाने की पुलिस उरई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर छानबीन कर रही है।

प्रियंका और आशीष के पिता में हुई कहासुनी

4 of 6
प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा। - फोटो : amar ujala
सत्यनारायण का कहना है कि बेटी की मौत की खबर मिलने पर उन्होंने आशीष के पिता राधा रमण श्रीवास्तव को फोन किया। आरोप है कि घटना के बारे में पूछने पर राधा रमण भड़क गए। बोलने लगे कि सारा खर्चा मैं कर रहा हूं, तुम क्या कर रहे हो। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बेटी की मौत पर ससुराल वाले रुपये खर्च होने की बात कर रहे हैं। आशीष के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे।
विज्ञापन

डॉक्टर पति ने बाथटब में डूबन से मौत की बात दोहराई... पुलिस को दिया बयान

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
थाईलैंड से प्रियंका शर्मा का शव मंगलवार रात अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। पीजीआई पुलिस ने भी मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मंगलवार को इंस्पेक्टर ने प्रियंका के पति आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। आरोपी ने बाथटब में डूबने से ही मौत होने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के पिता ने दी थी पोस्टमार्टम कराने की अर्जी

6 of 6
प्रियंका के पिता व अन्य। - फोटो : amar ujala
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने पोस्टमार्टम कराने की अर्जी दी है। जरूरत पड़ने पर विधिक राय भी ली जाएगी और पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। सत्यनारायण ने इंस्पेक्टर पीजीआई को पोस्टमार्टम कराने के लिए पत्र दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें