फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: मकर संक्रांति पर रामलला को अर्पित किया गया छप्पन भोग, दर्शनार्थियों में वितरित किया गया प्रसाद

Tue, 14 Jan 2025 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर अयोध्या में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी और सरयू में स्नान किया।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रीरामलला को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद समस्त प्रसाद को दर्शनार्थियों में वितरित किया गया।

स्नान पर्व होने के कारण मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सरयू में स्नान का क्रम ब्रह्म मुहूर्त से ही प्रारंभ हो गया। श्रीरामलला के दर्शन के लिए भी अधिसंख्य श्रद्धालु पहुंचे।

इसके अलावा प्रतिष्ठा द्वादशी में सम्मिलित होने आए अनेक लोग अभी भी रामनगरी में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में नगर में दर्शनार्थियों का आना जारी है। रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर नगर में तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी मनाई गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए दर्शन का समय भी बढ़ा दिया गया है। दर्शन के लिए मंदिर रामभक्तों की कतार लगी रहती है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
रामलला को छप्पन भोग अर्पित करने के बाद दर्शनार्थियों में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
श्रृंगार और पूजन के बाद रामलला भव्य रूप में नजर आए। हर दर्शनार्थी उनकी छवि को बस अपनी नजरों में बसा लेना चाहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें