फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की एबीसीडी पर प्रियंका ने दिया करारा जवाब

Sat, 26 Apr 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने भाषणों में कांग्रेस राज में हुए घोटालों का एबीसीडी द्वारा जिक्र करने वाले मोदी को प्रियंका गांधी ने करारा जवाब दिया और कहा कि वह जनता को अपने काम के बारे में बताएं एबीसीडी न सिखाएं।
विज्ञापन


कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने गुजरात मॉडल को खोखला बताते हुए एक बार फिर भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

शुक्रवार को उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं में कहा कि मोदी ने किसानों की हजारों एकड़ जमीन अपने मित्रों को कौड़ियों के भाव में बेच दी।

प्रियंका ने मोदी के एबीसीडी और आरएसवीपी कटाक्ष को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया। कहा कि उन्हें इसके बजाय लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके लिए उन्होंने क्या योजना बनाई है। हालांकि उन्होंने कहीं भी मोदी का नाम नहीं लिया।

प्रियंका के तीखे तेवर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव की कमान संभाले प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं।
 
उन्होंने सरेनी विधानसभा क्षेत्र में कुंडवल, ऐहार, बेहटाकला, नरपतगंज, सरेनी, गजपतिखेड़ा समेत 13 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर अपनी मां सोनिया गांधी के लिए वोट मांगे।

उन्होंने कुंडवल गांव में आयोजित पहली ही नुक्कड़ सभा में तीखे तेवर दिखाए और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। हालांकि उन्होंने मोदी का नाम नहीं लिया।

कहा कि लोग मोदी के उस विकास गुजरात मॉडल के बारे में जानते हैं, जहां उन्होंने अपने मित्रों को किसानों की हजारों एकड़ जमीन कौड़ियों के भाव बेच दी।

मोदी बताएं वो क्‍या करेंगे

प्रियंका ने कहा कि मोदी को लोगों को बताना चाहिए कि उनके मॉडल में किसानों और श्रमिकों की क्या स्थिति है या उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया है।

प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने टीवी पर बड़े-बड़े प्रचार अभियान देखे होंगे। कभी एबीसीडी, कभी आरएसवीपी और कभी द से देश और क से कौआ। ब से बंद तो करिए।

कहा कि आप प्राथमिक स्कूल के बच्चों को नहीं, बल्कि देश की जनता को संबोधित कर रहे हो। किसी भी नेता को यह बात करनी चाहिए कि वह लोगों के लिए क्या करेगा।

चाहे नेता उनकी पार्टी का हो या फिर किसी अन्य दल का। उन्होंने कहा कि रायबरेली से उनका घर का रिश्ता है।
विज्ञापन

मोदी ने ऐसे बताई एबीसीडी

अपने भाषणों में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कई बार दोहराया कि कांग्रेस ने तो एबीसीडी का मतलब ही बदल दिया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए ए का मतलब है आदर्श घोटाला, बी से बोफोर्स घोटाला, सी से सीडब्‍ल्यूजी घोटाला और डी से दामाद घोटाला जिस पर कांग्रेस ने मोदी को कई बार निशाना बनाया।

प्रियंका ने रायबरेली की जनता से आज कहा कि पहले फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और अब सोनिया गांधी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। सबने यहां के विकास के लिए काम किया है।

उन्हें यहां के लोगों का प्यार खींच लाता है। लालगंज क्षेत्र में रेल कोच फैक्ट्री लगवाई, जिससे क्षेत्र का विकास हुआ। किसानों की जमीन महंगी हुई। रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें