फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : कांग्रेस वर्किंग कमेटी में प्रियंका शामिल, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया व लल्लू बाहर

Mon, 21 Aug 2023 05:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सुप्रीया श्रीनेत को मौका मिला है। अब तक विशेष आमंत्रित सदस्य रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह और पीएल पुनिया को जगह नहीं मिली है। मालूम हो कि कांग्रेस के करीब 1256 प्रांतीय कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में उत्तर प्रदेश का दबदबा बढ़ गया है। अब इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद पहले की तरह काबिज हैं। जबकि सीडब्ल्यूसी से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी बाहर हो गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य पीएल पुनिया और लल्लू सिंह को भी इस बार जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपालन ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश की प्रभारी रह चुकीं और अभी तक आमंत्रित सदस्य रहीं प्रियंका गांधी को वर्किंग कमेटी में जगह दी गई है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद को फिर से शामिल किया गया है। इंचार्ज के रूप में राजीव शुक्ला बरकरार हैं। 

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सुप्रीया श्रीनेत को मौका मिला है। अब तक विशेष आमंत्रित सदस्य रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह और पीएल पुनिया को जगह नहीं मिली है। मालूम हो कि कांग्रेस के करीब 1256 प्रांतीय कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सक्रिय सदस्य हैं। आठ पीसीसी सदस्य पर एक एआईसीसी चुने जाते हैं। इन्हीं सदस्यों को सीडब्ल्यूसी में जगह मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें