कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Social Media
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्पलाइन के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि फोन करने वाले हर जरूरतमंद तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद पहुंचे।
प्रियंका ने कोरोना संकट के कारण मुश्किलों में फंसे लोगों के लिए हाल ही में हर जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि अगर किसी जरूरतमंद ने ऐसे कार्यकर्ता को फोन किया है, जो उससे बहुत दूरी पर रहता हो, तो तत्काल संबंधित जिलाध्यक्ष या शहर अध्यक्ष को इस बाबत सूचना दें, ताकि जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके।