05:07 PM, 29-Dec-2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को रायबरेली पहुंचीं और दिवंगत कांग्रेसी नेता सुनील श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका पत्रकारपुरम् स्थित कांग्रेस नेता के घर पहुंची और उनके परिजनों को सांत्वना दी।
प्रियंका के रायबरेली आने की खबर सुनकर कांग्रेस के युवा पदाधिकारी भी वहां पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। जिस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को धक्का देकर बाहर कर दिया।