दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने व प्रदेश में पार्टी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद योजना व रणनीति ग्रुप के साथ बैठक में शामिल हुईं।