यूपी के उन्नाव जिले में दो लड़कियों के शव व एक के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रद है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को दिल दहला देने वाली करार दिया और तीसरी लड़की को जल्द से जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की बात की है।
उन्होंने अपने फेसबुक पर बयान जारी कर कहा कि उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है।
खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है।
आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा।
यूपी सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।