फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से जुड़ी देसी गर्ल, क्या है माजरा?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब विश्व भर में बनारसी साड़ियों की नई पहचान बनेंगी।
विज्ञापन


बनारस के साड़ी और हथकरघा उद्योग को प्रमोट करने के लिए वस्त्र मंत्रालय ने प्रियंका से करार किया है।

जल्द ही बनारसी साड़ी में लिपटी देसी गर्ल के होर्डिंग्स देशभर के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर दिखेंगे।
Trending Videos

मोदी ने दिए हैं खास निर्देश

यह जानकारी बनारस के दो दिनी दौरे पर आईं वस्त्र मंत्रालय की सचिव जोहरा चटर्जी ने बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि वाराणसी से सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप वस्त्र मंत्रालय यहां के बुनकरों की दिक्कतों और कुटीर उद्योगों के समक्ष आने वाली परेशानियों को जानने और उनके निराकरण में लगा है।

इसके लिए बुनकरों से बातचीत भी की गई है।
विज्ञापन

इसलिए ब्रांडिंग के गुरू हैं नरेंद्र मोदी

मोदी को पता है कि बॉलीवुड का इस्तेमाल वो ब्रांड के तौर पर कैसे कर सकते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को अपने नए संसदीय क्षेत्र की बनारसी साड़ी को वर्ल्ड मैप पर चमकाने के लिए कहा है।

इसके पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने तमाम फिल्मी सितारों की मदद से गुजरात को ब्रांड बना दिया। इस कवायद में उन्होंने बिग बी, अजय देवगन और सलमान खान जैसे अभिनेताओं का साथ लिया।

मोदी की यह योजना कामयाब भी रही और गुजरात पर्यटन में जबरदस्त उछाल आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें